लखीमपुरखीरी, जून 7 -- 26 यूपी बटालियन एनसीसी लखीमपुर के तत्वावधान में शहर के इंडियन एकेडमी स्कूल में आयोजित कैंप के तीसरे दिन कैडेटों ने अनुशासन, परिश्रम और सीखने की भावना के साथ विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लिया। कैंप की शुरुआत सुबह योग सत्र से हुई, जहां कैडेटों ने तन और मन की एकाग्रता के लिए विभिन्न योगाभ्यास किए। इसके बाद टेंट पिचिंग का अभ्यास कराया गया, जिसमें कैडेटों ने सहयोग एवं समन्वय की भावना के साथ शिविर निर्माण की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। शस्त्र प्रशिक्षण सत्र में कैडेटों को शस्त्र संचालन की प्रारंभिक जानकारी दी गई, जिससे आत्मरक्षा, सतर्कता और जिम्मेदारी उपयोग की समझ को मजबूत किया गया। यातायात नियंत्रण पर व्याख्यान में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से शामिल हुए जोगिंदर पाल सिंह व उनकी टीम ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमो...