सीतामढ़ी, फरवरी 16 -- सीतामढ़ी। सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक संजय सिंघल रविवार को सीतामढ़ी पहुंचे। सीतामढ़ी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र सोनबरसा और बीओपी इंदरवा कैम्प का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। दौरे के दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीमा सुरक्षा को लेकर सतर्कता और चौकसी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा चुनौतियों, गश्ती व्यवस्था और समन्वय तंत्र पर विस्तार से चर्चा की। महानिदेशक ने जवानों से सीधे संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया तथा उन्हें प्रोफेशनलिज्म और पूर्ण समर्पण के साथ ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया। एसएसबी अधिकारियों के मुताबिक इंडो नेपाल सीमा का निरीक्षण का उद्देश्य बीओपी इंदरव...