नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल 2026 के अंतर्गत दिल्ली के प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शीर्ष 100 चयनित छात्र स्टार्टअप्स के साथ विशेष संवाद सत्र में सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय फॉर वुमन, कश्मीरी गेट, दिल्ली में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार शीघ्र ही एक व्यापक स्टार्टअप इन्क्यूबेशन पॉलिसी लेकर आ रही है। इस नीति के तहत अगले 5 वर्षों में 325 करोड़ के बजट से 5000 स्टार्टअप्स को कैंपस से मार्केट तक पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसमें बौद्धिक संपदा की सुरक्षा, उचित मूल्यांकन, फंडिंग, मार्केट कनेक्ट और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.