मेरठ, नवम्बर 26 -- पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग के साथ मंगलवार को दिल्ली रैली में निकले अटेवा कर्मचारियों को पुलिस ने रोक लिया। चौ.चरण सिंह विवि कैंपस में कर्मचारियों की बस 12 बजे तक निकल नहीं पाई। आखिर में कर्मचारी 32 कारों से दिल्ली रैली में पहुंचे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय तोमर के अनुसार कैंपस से उनकी तीन बसों को नहीं निकलने दिया गया जबकि शहर से तीन अन्य बसों को भी रोका गया। पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद कर्मचारियों ने 32 कारों से मेरठ से दिल्ली जाने का फैसला किया। मेरठ से पांच सौ से अधिक कर्मचारी दिल्ली रैली में पहुंचे। मेरठ से अटेवा जिलाध्यक्ष मुनीराम सिंह, नंदिता वेद, विवि से यूनियन अध्यक्ष सर्वोत्तम शर्मा, पंचायत राज विभाग से जिलाध्यक्ष नीतू सिंह रैली में पहुंचे। माध्यमिक विद्यालयों से मनोज शर्मा कर्मचारियों के साथ जंतर-मंतर पहुं...