मेरठ, जनवरी 8 -- चौ. चरण सिंह विवि कैंपस में सत्र 2026-27 से संगीत की धुन सुनाई देगी। विवि नए सत्र से ना केवल एमए संगीत पाठ्यक्रम की शुरुआत करने जा रहा है बल्कि सरछोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक रोबोटिक्स एंड एआई पाठ्यक्रम भी शुरू होने जा रहा है। कॉलेज में जारी बीटेक एजी नए सत्र से बीटेक डिजिटल एग्रीकल्चर नाम से संचालित होगा। स्नातक में छात्रों को फोरेंसिक साइंस, कृषि जैसे पााठ्यक्रमों में भी पढ़ाई का विकल्प मिलने जा रहा है। मंगलवार को विद्वत परिषद में मुहर लगने के बाद आज कार्यपरिषद में इन नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी मिल जाएगी। नए पाठ्यक्रमों में शिक्षक, स्टॉफ एवं प्रयोगशाला सहित जरुरी सुविधाओं के लिए प्रावधान किए जा सकते हैं। विवि ने आगामी सत्र से कैंपस में नौ नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी है। विवि ने सरछोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक...