गंगापार, नवम्बर 4 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। प्रयाग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, बेंदौ में बी.टेक और डिप्लोमा इंजीनियरिंग छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट हुआ। इसमें लखनऊ की टैक्सट्रान टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने भाग लिया। लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार की प्रक्रिया के बाद कंपनी ने कुल 14 छात्रों का चयन किया। इनमें बी.टेक के छह छात्रों को नेटवर्क इंजीनियर तथा डिप्लोमा के आठ छात्रों को ट्रेनी इंजीनियर के पद पर नियुक्ति मिली है। जानकारी प्लेसमेंट अधिकारी प्रमोद मिश्रा ने दी। संस्थान के सचिव विकास सिंह, प्राचार्य डॉ. पवन कुमार सिंह और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड डॉ. मुकेश मिश्रा ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.