आगरा, फरवरी 19 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में नौकरी मिली। विवि के दाऊदयाल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज और सेठ पदमचंद जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के पांच छात्रों का चयन वैकमेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में हुआ। कोऑर्डिनेटर, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल प्रोफेसर अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि छात्रों ने अपनी तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट प्रक्रिया में प्रारंभिक स्क्रीनिंग, साक्षात्कार (इंटरव्यू), वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और टेक्निकल राउंड शामिल थे। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद भानु प्रताप सिंह, सोहैल चौधरी, मयंक शर्मा, शिवांश तिवारी और करण सिंह का चयन हुआ। कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि संस्थान उद्योगों की जरूरतों के अनुसार कौश...