भोपाल, मार्च 27 -- Loksabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में सियासी पारा हाई है। सूबे में सत्तासीन भाजपा ने स्टार प्रचारकों लिस्ट जारी कर दी है। कुल 40 नेताओं को कैंपेन करने की जिम्मेदारी दी गई ह। इनमें केंद्रीय मंत्री से लेकर पडोसी राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। लिस्ट में 40 नेताओं के नाम शामिल हैं जो राज्य में पार्टी के लिए स्टार प्रचारक होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मध्य प्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव, शिव प्रकाश, मध्य प्रदेश भाजपा प्रमुख विष्णु दत्त शर्मा, महेंद्र सिंह, सतीश उपाध्याय, सत्यनारायण जटिया, जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज...