बरेली, जनवरी 26 -- शहर के नकटिया स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में राजयोग मेडिटेशन सेंटर का मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने उद्घाटन किया। इससे पूर्व ब्रह्माकुमारी आश्रम परिवार ने विधायक को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने नवीन भवन को देखकर ब्रह्मकुमारी आश्रम परिवार को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अमरीश कठेरिया, पार्वती दीदी, नीता बहन, पारुल बहन, अनुराग, दिनेश व रजनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...