देहरादून, मई 3 -- कैंट विधायक सविता कपूर ने शनिवार को इंदिरानगर में लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य योजना के अंतर्गत इंदिराचौक(मलिक चौक)से पंडितवाड़ी भूड़गांव तक सड़क निर्माण कार्य का क्षेत्रवासियों के साथ शिलान्यास किया। इस अवसर पर सविता कपूर ने कहा कि पूरी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से विकास कार्य गतिमान है और इंदिरानगर में इस सड़क निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। स्थानीय विकास को भी नई गति मिलेगी। सविता कपूर ने बताया कि इंदिरानगर में लगभग 14 करोड़ की लागत से सीवर कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। मुख्यमंत्री ने इंदिरानगर सीमाद्वार में 20 करोड़ की लागत से नई पेयजल लाइन भी स्वीकृत की है। शिलान्यास कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राहुल चौहान, सुमित पांडे, पूर्व पार्षद रमेश चंद्र काला, पार्षद परवीन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.