देहरादून, जनवरी 5 -- कैंट विधायक सविता कपूर ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र की पेयजल एवं सीवर व्यवस्था में आ रही कठिनाइयों को लेकर अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान के निर्देश दिए। इंदिरानगर स्थित अपने कार्यालय में हुई बैठक में सविता कपूर ने कहा कि उनकी विधानसभा के वार्ड कौलागढ़, बल्लुपुर, यमुना कॉलोनी और श्रीदेव सुमननगर से लगातार पानी की आपूर्ति तथा सीवर व्यवस्था को लेकर शिकायत सामने आ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कार्ययोजना पर भी सहमति बनी। बैठक में जल संस्थान एई मोनिका रावत, सूरज राणा और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...