शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से इमली रोड पर कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर दुकानदारों में असंतोष सामने आया है। कार्य शुरू होते ही कुछ दुकानदारों ने विरोध जताया और रोजी-रोटी प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की। हालांकि कैंट बोर्ड का दावा है कि सौंदर्यीकरण से शहरवासियों को बेहतर वातावरण मिलेगा और दुकानदारों की रोजी-रोटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सौंदर्यीकरण के दौरान विरोध की सूचना पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान मौके पर पहुंचे और दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कैंट बोर्ड अधिकारियों से मांग की कि दुकानदारों की आजीविका प्रभावित न हो, अन्यथा पार्टी आंदोलन करेगी। विरोध के दौरान ऋषभ दीक्षित, नरेश गुप्ता, राजू, रामकिशोर वर्मा, विसालत खान, अजीम खान, देवेंद्र मिश्रा, सुहेल, सिद्...