शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- कैंट एरिया में झोपड़ी डाल कर रहे परिवारों को अब हटाया जा रहा है। हटाए जाने के खिलाफ कैंट एरिया की महिलाओं ने शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट में बुधवार दोपहर हंगामा कर दिया। कलेक्ट्रेट में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। सूचना मिलने पर सदर बाजार इंस्पेक्टर भी दल बल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे, सभी को समझाया। आखिर में सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर महिलाएं वापस चली गईं। कैंट इलाके की रहने वाली निशा, विमला, मेहरुन्निशा, रानी सहित कई महिलाएं दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने कहा कि उनको बेघर किया जा रहा है। बताया कि कैट में एक जमीन पर वह वर्षों से रह रही हैं। अब उनको अवैध बताकर उनके बसेरे तोड़े जा रहे हैं। बच्चे, महिलाएं सब सड़क पर आ गए हैं। मंगलवार को भी उनके घर पर बुलडोजर चलाया गया। वह घरों में बर्...