गुड़गांव, जनवरी 16 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर राठीवास मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई और एक अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनोखरी गांव निवासी विकास ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे वह अपने बेटे विवेक के साथ मोटरसाइकिल पर बिलासपुर जा रहे थे। रास्ते में राठीवास मोड़ के पास उन्होंने अपने बड़े बेटे विपिन और उसके दोस्त रितेश को सड़क किनारे दौड़ (रनिंग) लगाते देखा। विकास ने उनसे बात करने के लिए मोटरसाइकिल रोकी। जैसे ही तीनों युवक विवेक, विपिन और रितेश बाइक के पास खड़े होकर बातचीत करने लगे, तभी राठीवास की ओर से आ रह...