एटा, फरवरी 5 -- जलेसर-इसौली मार्ग पर स्थित गांव मुड़सवा के पास डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। गुरुवार सुबह थाना सकरौली क्षेत्र के गांव जरानीखुर्द निवासी 22 वर्षीय हेमंत कुमार शर्मा पुत्र राघवेंद्र शर्मा गांव के ही धनीराम पुत्र केसरी के साथ जलेसर मंडी समिति से सब्जी लेकर ऑटो से अपने गांव लौट रहे थे। ऑटो जलेसर-इसौली मार्ग स्थित गांव मुड़सवा के पास पहुंचा। वही पर सामने से आ रहे गिट्टी-बालू से लदे डंपर ने ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया और ऑटोसवार हेमंत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर ग्रामीण भी पहुंचे और सकरौली थाना पुलिस को सूचना दी। घायल धनीराम को स्वास्थ्य केन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.