रामपुर, अप्रैल 16 -- बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर एक कैंटर की चपेट में आकर कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज करवाने के बाद घायल अपने गंतव्य को रवाना हो गए। मंगलवार की सुबह दस बजे उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी सुभाष जोशी अपनी पत्नी निधि जोशी और पुत्र राजीव जोशी उर्फ बबलू के साथ कार में सवार होकर एक समारोह में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में नवीन मंडी के निकट बाईपास पर अचानक कैंटर की चपेट में आकर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। फिल्मी स्टाइल में चढ़ी कार में बैठे तीनों लोग घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर स्थानीय ग्रामीणों सहित राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को कार से बाहर निकाल कर उन्हें इलाज के लिए एक नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया। यहां इलाज करवाने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.