नैनीताल, जनवरी 2 -- नैनीताल/भवाली। कैंची धाम समेत नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को भी पर्यटकों ने खूब चहल-पहल की। इस दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति भी बनी रही। खैरना में बड़े भारी वाहनों को रोकना पड़ा। ठंड बढ़ने के साथ-साथ पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार भी नजर आने लगे हैं। ऐसे में नैनीताल की प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक सरोवर नगरी का रुख कर रहे हैं। होटल एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि इस बार जनवरी के पहले सप्ताह के साथ-साथ आगे आने वाले वीकेंड्स की भी एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.