लखीमपुरखीरी, जनवरी 13 -- लखीमपुर, संवाददाता। कैंची घाम से वापस लौट रहे बलरामपुर जिले के युवकों की कार एनएच 730 पर थाना हैदराबाद क्षेत्र के अहमदनगर स्थित नहर के पास अज्ञात कारणों के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार पांच युवक घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल हालत में सभी गोला सीएचसी भेजा। जहां पर डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके चार अन्य साथियों को हल्की फुल्की चोटें आई। जिन्हें गोला सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद बलरामपुर उनके घर वापस भेज दिया गया। बलरामपुर जिले के थाना महराजगंज तराई क्षेत्र के दांदो महराजगंज तराई निवासी 36 वर्षीय अंकित जायसवाल पुत्र राजेंद्र्र कुमार अपने चार अन्य साथियों के साथ उत्तराखंड के कैंची धाम कार से गए थे। सोमवार की रात करीब 12 बजे व...