नैनीताल, मार्च 23 -- नैनीताल, संवाददाता। मानसखंड योजना के तहत कैंची धाम के सौंदर्यीकरण का कार्य अब 40 करोड़ रुपये से होगा। पूर्व में ये बजट 28 करोड़ रुपये था। इस बजट से हेलीपैड, वाहन पार्किंग, ध्यान केंद्र और पैदल पुल आदि का निर्माण किया जाना है। कैंची धाम के सौंदर्यीकरण के लिए पूर्व में शासन स्तर से 28 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन पार्किंग, हेलीपैड, ध्यान केंद्र, पैदल पुल आदि के निर्माण और सौंदर्यीकरण के कार्यों के लिए लागत अधिक आ रही है। लोनिवि नैनीताल के प्रांतीय खंड की ओर से 12 करोड़ का अतिरिक्त प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे जल्द शासन को भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धाम में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से जाम की समस्या बनी रहती है। इसके लिए धाम में पार्किंग का निर्माण भी किया जाएगा। इसमें करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.