नैनीताल, दिसम्बर 26 -- भवाली। नए साल के मौके पर कैंची धाम में उमड़ने वाली भारी भीड़ और हाईवे पर लगने वाले जाम को देखते हुए प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। श्रद्धालु और पर्यटक अब अपने निजी वाहन धाम तक नहीं ले जा सकेंगे। उन्हें भीमताल और भवाली से शटल सेवाओं का सहारा लेना पड़ेगा। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि केवल शटल सेवा वाहनों को ही कैंची धाम की ओर जाने की अनुमति होगी। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को अपने निजी वाहन सेनिटोरियम और भीमताल में तय पार्किंग स्थलों पर खड़े करने होंगे। जहां से वे शटल सेवा के माध्यम से धाम तक पहुंच सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.