नैनीताल, मार्च 27 -- नैनीताल। कैंची धाम में पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के कारण पेयजल की मांग में भी इजाफा हुआ है। जिसे देखते हुए जल संस्थान ने पेयजल योजना का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। प्रस्ताव को शासन से तकनीकी मंजूरी मिल गई है। जल संस्थान 13.96 करोड़ रुपये से योजना पर काम करेगा। योजना के तहत शिप्रा नदी किनारे पांच छोटे ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। जिनसे पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा पांच लाख लीटर की क्षमता वाला एक पानी का टैंक भी बनाया जाएगा। इससे क्षेत्र में पेयजल की निरंतर आपूर्ति बनाई जा सके। करीब 15 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। ईई रमेश गर्ब्याल ने बताया कि योजना के लिए बजट स्वीकृति होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.