नैनीताल, नवम्बर 10 -- भवाली। कैंची धाम क्षेत्र में सोमवार को व्यापारियों ने बैठक की। इस दौरान सूचना देने के बावजूद पदाधिकारियों के न पहुंचने पर नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को बैठक की सूचना दी गई थी, लेकिन वे बैठक में नहीं पहुंचे। बैठक का उद्देश्य वर्तमान व्यापार मंडल के सामने अपनी समस्याओं को रखना था। सभी व्यापारियों ने आक्रोश जताया। कहा कि व्यापार मंडल, व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के लिए होता है, लेकिन व्यापारियों के हित मे आज तक कोई कार्य नहीं हुआ है। निर्णय लिया कि कैंची धाम में जल्द नए व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस दौरान राजेंद्र तिवारी, भुवन चंद्र तिवारी, पवन भट्ट, धीरज तिवारी, शुभंकर बिष्ट, शिवेंद्र कांडपाल, मोहित तिवारी, रोहित सिंह, गोपाल सिंह आदि रहे।

हिंदी हि...