हल्द्वानी, जनवरी 30 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कैंचीधाम को लेकर एनजीटी में दायर याचिका को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने हल्द्वानी कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ क्षेत्र के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कैंचीधाम में एसटीपी निर्माण, सफ़ाई व्यवस्था व निर्माण कार्यों की जानकारी ली। पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंचीधाम में एसटीपी निर्माण के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार कर बजट मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाए। प्रभारी डीएम पांडे ने सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि कैंची धाम में बढ़ते निर्माण को सुनियोजित करने के लिए अवैध निर्माण कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भवाली व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिए कि कैंची धाम में नियमित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.