रांची, जून 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दिल्ली पहुंचकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुलाकात करने वालों में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह समेत अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...