भागलपुर, जुलाई 18 -- कटिहार निज संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह के निदेशानुसार डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने के बी झा कॉलेज में एक सादे समारोह में योगदान किया। योगदान करने के पूर्व उन्होंने महाविद्यालय परिसर में स्थित दाता कृष्ण बल्लभ झा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य डॉक्टर हरेंद्र कुमार सिंह ने बुके देकर नए प्राचार्य का स्वागत किया। साथ ही कार्यभार सौंपा। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉक्टर जितेश कुमार ने नए प्राचार्य का स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। प्राचार्य डॉक्टर संजय सिंह ने नई जिम्मेदारी देने के लिए कुलपति के प्रति आभार जताया। उन्होंने पूर्व प्राचार्य के कार्यों की सहाना की और सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के सहयोग से महाविद्यालय का विकास करने का संकल्प ...