हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 11 -- बेतिया के भैरोगंज थाने में तैनात एसआई ओमप्रकाश गौतम को निगरानी ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मंगलवार सुबह रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी की टीम उसे लेकर पटना चली गयी है। वह मारपीट के मामले में एक आरोपित का नाम हटाने के लिए घूस ले रहा था। निगरानी के डीएसपी विकास श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार दारोगा ओमप्रकाश गौतम मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के बंधुछपरा गांव का निवासी है। उसे बांस गांव परसौनी के शैलेश सिंह से एक केस में नाम हटाने के लिए 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया है। मामला यह है कि बांस गांव परसौनी निवासी शैलेश सिंह व उनके पट्टीदार के बीच जमीन विवाद को लेकर केस दर्ज हुआ था। दोनों पक्षों ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज करायी थी। हरेन्द्र सिंह से दारोगा ओमप्रकाश गौतम 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.