मोतिहारी, जनवरी 9 -- मोतिहारी, निसं। पताही थाना में पदस्थापित दारोगा पंकज कुमार का मुकदमें में मदद का आश्वासन देकर रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित दारोगा पंकज कुमार को निलंबित कर दिया है। हालांकि वायरल ऑडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। पताही थाना में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी का भय दिखाकर रिश्वत मांगने की बात सामने आई है। इस ऑडियो में आरोपित दारोगा मुकदमे में मदद का आश्वासन भी दे रहे हैं। इसके साथ ही किसी अन्य व्यक्ति की मदद से रिश्वत का रुपए तकनिक के माध्यम से मंगाने की बात करते सुने जा रहे हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि आरोपित दारोगा को निलंबित किया गया है। प्रारंभिक जांच में मामले की पुष्टि हुई है। पकड़ीदयाल डीएसपी को जांच रिपोर्ट समर्पित करने के लिए निर्...