देवरिया, फरवरी 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के रामपुर कारखाना विकास खण्ड के सवरेजी खर्ग स्थित श्री जगरनाथ राव श्री कृष्ण प्रताप राव उच्च माध्यमिक विद्यालय की मान्यता पर ग्रहण लग गया है। केस दर्ज होने के बाद दोनों विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विद्यालयों द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर उनकी मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। जिले के रामपुर कारखाना विकास खण्ड के सवरेजी खर्ग स्थित श्री जगरनाथ राव श्री कृष्ण प्रताप राव उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा दसवीं तक ही मान्यता है। इस विद्यालय में इण्टर की मान्यता न होने के बाद भी वर्षों से यहां 12 वीं तक की कक्षांए संचालित की जा रहीं थीं। वहीं छात्र- छात्राओं से फीस के नाम पर मोटी करम भी वसूले जा रहे थे, लेकिन विभाग की नजर इसपर नहीं पड़ रही थी। इस विद्यालय में कक्षा...