भदोही, जनवरी 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग लेकर गुरुवार को गोपीगंज थाना क्षेत्र के अमवामाफी गांव निवासी इंदू देवी पत्नी अनिल ने एसपी को संबोधित पत्रक सौंपा। इसमें विपक्ष पर घर में घुसकार मारपीट करने का आरोप मढ़ा। मामले की निष्पक्षता से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बताया कि विपक्ष के लोग मामूली विवाद को लेकर घर पर चढ़ आए और गाली देने लगे। हम लोगों ने इसका विरोध किया तो मनबढ़ किस्म के लोग मारपीट करने पर आमदा हो गए। इतना ही नहीं हम लोगों को मारना-पीटना शुरू कर दिए। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो विपक्ष के लोग धमकी देते हुए चले गए। मारपीट और मिली धमकी से पूरा पीड़ित परिवार डरा हुआ है। ऐसे में मामले की निष्पक्षता से जांच करते हुए उचित कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...