भागलपुर, मार्च 1 -- केके गौरव / कार्यालय संवाददाता। भागलपुर। अब किसी भी केस के अनुसंधानकर्ता को डायरी और अन्य बिंदुओं पर किए गए अनुसंधान की सूचना लीक करने पर कठोर विभागीय कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। पुलिस मुख्यालय को लगातार ऐसी सूचना मिल रही थी कि गंभीर किस्म के केस के अनुसंधान का बिंदु लीक हो जा रहा है। इसकी वजह से आरोपियों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। ऐसे में पुलिस के इकबाल पर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। इस तरह के मामलों को लेकर पुलिस मुख्यालय से प्रत्येक जिले के पुलिस अधीक्षक को कई तरह के दिशा-निर्देश निर्गत किए गए हैं। केस की डायरी में लिखी गई बातें लीक नहीं हो, इसे सख्त रूप से अमल में लाने का निर्देश पुलिस मुख्यालय ने दिया है। इसके अलावा पूर्व की तरह ही गंभीर किस्म के अपराध होने पर एसपी को घटनास्थल पर पहुंचकर विशेष रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.