गोपालगंज, फरवरी 7 -- उचकागांव, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के तुलसिया गांव की एक महिला से उसकी बहन के केस में पैरवी कराने के नाम पर एक आरोपित द्वारा लगभग सात लाख रुपये मूल्य के गहनों की ठगी कर ली गई। इस संबंध में उचकागांव थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के तुलसिया गांव निवासी लैला खातून की छोटी बहन जमीला खातून ने वर्ष 2018 में अपने पति खालिद हुसैन के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी कराई थी। यह मामला अभी भी न्यायालय में लंबित है। केस की पैरवी के लिए न्यायालय आने-जाने के दौरान पिछले वर्ष लैला खातून एक व्यक्ति के झांसे में आ गई। आरोपित ने उसे विश्वास में लेकर केस में पैरवी करने और जीत दिलाने का भरोसा दिलाया तथा इस दौरान उससे लगभग सात लाख रुपये मूल्य के गहनों की ठगी कर ली। आरोप है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.