मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- बोचहां। करणपुर दक्षिणी वार्ड दो निवासी ग्राम कचहरी सचिव उमेश रजक के घर पर हमला किया गया। केस नहीं उठाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। मामले को लेकर ग्राम कचहरी सचिव के पिता झगड़ू रजक ने थाना में जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले दर्जन भर लोगों ने मारपीट की। बचाने आए घर के कई लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। सचिव ने पुलिस को बताया कि अभिजीत के माता-पिता एवं फरार आरोपित गौरव के भाई एवं नीतीश कुमार की मां मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रही है। जेल से छूटने के बाद गोली मारने की धमकी दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.