जमशेदपुर, फरवरी 26 -- जमशेदपुर के मानगो की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसने पूर्व में उलीडीह थाने में अपने ससुराल पक्ष पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पर अब ससुराल वाले केस उठाने की धमकी दे रहे है। शिकायत में महिला ने बताया कि कि उसकी शादी साल 2013 मे हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले मारपीट किया करते थे जबकि ससुर की उस पर बुरी निगाह थी। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। कई बार समाज ने समझौता कराया। पर फिर भी प्रताड़ित किया जाता रहा। थक हारकर उसने जनवरी में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई पर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। अब ससुराल वाले केस उठाने की धमकी दे रहे है। महिला ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.