कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता दादानगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों के लिए केस्को फरमान मुसीबत बन गया है। दादानगर सबस्टेशन पर बिल का भुगतान सिर्फ कैश से करने और चेक व डिमांड ड्राफ्ट नहीं लेने का नोटिस चस्पा है। अचानक बनी इस व्यवस्था ने दो हजार उद्यमियों के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। इसकी शिकायत उद्यमियों ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों से की है। उद्यमियों ने फिलहाल मनमाने रवैये पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। आईएए के मंडलाध्यक्ष दिनेश बारसिया, आलोक अग्रवाल, लघु उद्योग भारती के संदीप अवस्थी समेत कई उद्यमियों ने बताया कि दादानगर सबस्टेशन में कैश में ही बिजली बिल भुगतान करने का नियम बना दिया गया है। काउंटर पर चेक व डिमांड ड्राफ्ट लेने से मना किया जा रहा है। विभाग का ऐसा कोई आदेश भी नहीं आया फिर भी स्थानीय अधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.