बोकारो, अक्टूबर 9 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को बीडीओ महादेव कुमार महतो एवं एलडीएम आबिद हुसैन ने कृषक मित्रों व किसानों के साथ बैठक की प्रखंड के कई बैंकों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। बीडीओ ने कहा कि किसानों को कृषि कार्य गुणवत्तापूर्ण करने के लिए बैंकों द्वारा केसीसी लोन उपलब्ध कराया जाता है। इस पैसे को अगर सही ढंग से उपयोग करते हुए समय पर लोन को चूकता कर दिया जाता है, तो उन्हें ब्याज भी नहीं देना पड़ता है। इसी प्रकार केसीसी लोन से किसान कई अन्य व्यवसाय भी कर सकते हैं। एलडीएम ने कहा कि किसानों की सहायता के लिए बैंकों द्वारा जीरो पर्सेंट ब्याज पर लोन उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन उन्हें समय पर लोन को चूकता करना होगा। बैंकों द्वारा दिए गए लोन को सही समय चूकता करने के बाद पुनः किसान कृषि लोन ले सकते हैं। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.