साहिबगंज, दिसम्बर 23 -- बरहड़वा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में सोमवार को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) दिवस पर केसीसी ऋण के प्रचार-प्रसार एवं संवीकरण को लेकर प्रखंड स्तरीय विशेष अभियान के तहत कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में स्टेंट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय अधिकारी प्रकाश गौर एवं सुनील विश्वकर्मा, यूको बैंक के अधिकारी गोपाल महतो, आत्मा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अनवारूल अंसारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक प्रतिभा कच्छप एवं हिमांशु शेखर मौजूद थे। मौके पर हरिहरा, अगलोई, बिंदुपाड़ा, रूपसपुर, मधुवापाड़ा, श्रीकुंड, जामपुर समेत विभिन्न पंचायतों के दर्जनों किसानों ने भाग लिया। कैंप के दौरान किसानों से केसीसी से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी की गई। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अनवारूल अंसारी ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्द...