जहानाबाद, दिसम्बर 28 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। शहर के राजा बाजार में केसरवानी वैश्य सभा की ओर से सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है जब केसरी समाज सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्रों में अपनी भूमिका को और अधिक मजबूत करे। इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों में संगठन की इकाई गठित करने और एक सशक्त व सक्रिय मंच तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठित होकर ही समाज अपनी समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रशासन और समाज के सामने रख सकता है। बैठक में यह भी कहा गया कि संगठन केवल औपचारिक न होकर कार्यशील होना चाहिए, जिसमें युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और विद्यार्थी सभी की सक्रिय भागीदारी हो। समाज के लोगों ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, एकता और सांस्कृतिक पहचान जैसे मुद्दों पर अपने विचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.