बांका, जुलाई 9 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में महज एक दिन का समय शेष है। मेला शुरू होते ही बिहार के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ गंगा घाट से झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा के लिए कांवर यात्रा शुरू हो जाएगी। एक माह तक चलनी वाली इस यात्रा में हर दिन एक लाख से अधिक कांवरिया गंगा जल को कांधे पर सवार कर नंगे पांव यात्रा कर भोलेनाथ पर जलार्पण करेंगे। यह सिर्फ यात्रा या एक मेला नहीं है यह दो राज्यों के बीच पौराणिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगम की मनमोहक प्रस्तुति है। राजनीतिक तौर पर बिहार और झारखंड अलग है लेकिन इस यात्रा ने आज भी दोनों को एक ही डोर में बांधे रखा है। इस यात्रा में कांवरियों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन की युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। डीएम नवदीप शुक्ला खुद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.