सोनभद्र, मार्च 24 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा में 25 मार्च मंगलवार को निकाली जाने वाली महावीरी शोभायात्रा से पूर्व पूरा क्षेत्र केसरिया-भगवा पताकाओं से पट गया है। शोभा यात्रा को भव्य बनाने को लेकर जहां शोभा यात्रा समितियों ने पूरी ताकत झोंक दी है वही शांतिपूर्ण बनाने को लेकर पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह से ही पूरे क्षेत्र की बागडोर जनपद पुलिस के आलाधिकारियों द्वारा सम्भाल ली जायेगी। अनपरा के अतिरिक्त कुल आधा दर्जन थानों के प्रभारी जिनमें शक्तिनगर,पिपरी,विढमंगज,हाथीनाला,म्योरपुर शामिल है को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त तीन प्लाटून पीएसी समेत कुल 20 उपनिरीक्षकों,50 मुख्य आरक्षियों और 25 महिला आरक्षियों को भी जुलूस शांतिपूर्ण निकले इसकी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष गोपाल दास गुप्ता ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.