कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत अजुहा में शुक्रवार रात केसरवानी महिला सभा के बैनर तले डांडिया नाइट, गरबा का भव्य आयोजन एक मैरिज हाल में हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अजुहा चेयरमैन शांतिदेवी कुशवाहा ने किया। अजुहा में आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के तमाम जोड़ों ने भाग लिया। महिलाओं व पुरुषों की जोड़ियां एवं युवतियों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ डांडिया उत्सव मनाया। कार्यक्रम में युवतियों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ भाग लिया। हर तरफ उल्लास का माहौल देखा गया। पारंपरिक रंग-बिरंगे परिधानों से संजी युवतियों और बच्चियों ने बॉलीवुड गानों और डांडिया की धुन पर देर रात तक नृत्य किया। लोगों ने गरबा और डांडिया के माध्यम से मां दुर्गा से सुख समृद्धि की प्रार्थना की। मुख्य अतिथि शांति देवी कुशवाहा ने कहा ...