मोतिहारी, जुलाई 15 -- केसरिया,निज संवाददाता। केसरिया स्थित बाबा केसरनाथ महादेव मंदिर में सावन मास की प्रथम सोमवारी को लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। मंदिर का पट्ट रात्रि दो बजे ही श्रद्धालुओं के लिया खोल दिया गया था दो बजे रात्रि से जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक चला।श्रद्धालु विभिन्न नदियों का जलभरकर बाबा केसरनाथ के शिव लिंग पर चढ़ाए। रविवार की शाम से ही शिव भक्त अपने घरों से गंडक नदी का जल भरने के लिए सत्तर घाट ढेकहा पैदल ही निकल चुके थे। दर्जनों लोग सत्तर घाट से दंड देते हुए बाबा के दरबार में जलाभिषेक किए। रविवार की शाम से ही केसरिया आने वाली सभी सड़कें शिव भक्तों से पट्ट सी गई थी। भीड़ इतनी की थाना चौक से बाबा के मंदिर तक दिनभर जाम सा लगा रहा। गाडि़यां सिसकती रहीं। पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.