गया, मार्च 19 -- मां तारा नगरी केसपा में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और मां तारा महोत्सव की तैयारी जोरों पर है। यज्ञ के सफल संचालन के लिए यज्ञ समिति का गठन किया गया है। मुजफ्फरपुर के कलाकारों ने यज्ञशाला का निर्माण पूरा किया है। भक्तों की सहूलियत के लिए सौंदर्यकरण कार्य किया जा रहा है। धर्मगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के मार्गदर्शन में यज्ञ संपन्न किया जाएगा। यज्ञ को लेकर आसपास के गांव में उल्लास का वातावरण है। आज संपूर्ण गांव एक परिवार के रूप में नजर आ रहा है। धार्मिक आयोजन से समाज में भाईचारा और प्रेम बढ़ता है। यज्ञ का आयोजन 23 मार्च से 29 मार्च तक है। महर्षि कश्यप की तपोभूमि मां तारा नगरी केसपा में पहली बार चैत्र नवरात्र की अष्टमी 5 अप्रैल को मां तारा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के चर्चित कलाकार कमल वास एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.