गया, मई 9 -- अलीपुर थाना क्षेत्र के मां तारा नगरी केसपा गांव में बृहस्पतिवार की देर रात कौशल कुमार और रामप्रवेश शर्मा के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। कौशल कुमार के घर से लाखों का आभूषण एवं नगदी की चोरी हुई। राम प्रवेश शर्मा पूरे परिवार के साथ रांची में रहते हैं, उनके घर का सारा समान बिखरा हुआ था। चोरी में नुकसान का आकलन फिलहाल नहीं हो सका है। चोरी की घटना की सूचना के बाद अलीपुर थाना ने जांच शुरू कर दिया है। पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद से जांच किया। पीड़िता विभा कुमारी ने अलीपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत में विभा ने कहा है कि गुरुवार की रात करीब एक बजे आज्ञात चोर घर में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर से सोने का मंगलसूत्र, जिउतिया, सूप, झूमका, चेन, चांदी का सिक्का समेत साढ़े हजार रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.