औरंगाबाद, जनवरी 21 -- देव थाना क्षेत्र के केशोर मोड़ के समीप मंगलवार की रात एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को उठाकर देव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभ में मृतक की पहचान नहीं हो सकी और पुलिस जांच में जुटी रही। देव थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि बाद में प्रयास के बाद शव की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के बेलवा डुमरी गांव निवासी कारू भुईयां के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच जारी है। महुआ शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार देव, एक संवाददाता। ढिबरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के दुलारे गांव में छापेमारी कर दो अलग-अलग घरों से कुल 8...