शाहजहांपुर, मार्च 19 -- गांव केशवपुर में मंगलवार रात को ऋषि पाल के 23 वर्षीय बेटे अरविंद पाल उर्फ मनीराम ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह काफी देर तक न उठने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पीएम को भेजा। जानकारी के अनुसार गांव केशवपुर निवासी ऋषि पाल का 23 वर्षीय बेटा अरविंद पाल उर्फ मनीराम मंगलवार रात खाना खाकर छत पर बने कमरे में सोने चला गया। रात में किसी समय उसने पंखे के कुंडा में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटा कर शव पोस्टमार्टम को भेजा। अरविंद पाल तीन भाई व तीन बहन था। माता-पिता सहित सभी का हाल बहाल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.