रांची, अप्रैल 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय रांची संभाग की ओर से आयोजित तीन-दिवसीय संभाग-स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन सोमवार को हुआ। प्रतियोगिताओं में रांची संभाग के 17 केंद्रीय विद्यालयों, 283 प्रतिभागियों, 29 अनुरक्षकों व 20 निर्णायकों ने प्रतिभागिता की। कबड्डी (बालिका वर्ग अंडर-14, अंडर-17) व खो-खो (बालिका वर्ग, अंडर-14 अंडर-17) खेलों का आयोजन किया गया। कबड्डी (बालिका वर्ग अंडर-14) में केवी नंबर- 3 बोकारो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, केवी मैथन डैम ने द्वितीय और केवी बोकारो थर्मल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी (बालिका वर्ग, अंडर-17) में केवी बोकारो नंबर- 3 ने प्रथम, केवी गोमो ने द्वितीय और केवी नंबर-1 धनबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो (बालिका वर्ग, अंडर-14) में केवी गुमल...