वाराणसी, दिसम्बर 17 -- वाराणसी। केंद्रीय विद्यालय संगठन के सेवानिवृत्त शिक्षकों के लेखों के साझा संकलन 'वातायन' का विमोचन केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचयू के पालि विभागाध्यक्ष प्रो. प्रद्युम्न दुबे रहे। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ. चंद्रभूषण प्रकाश वर्मा ने किया। इस दौरान एसके पाठक, लखनऊ के डॉ. जेएस राय, डॉ. दयाशंकर त्रिपाठी, वीपी मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. मंजरी पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन टीपी शुक्ल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...