कानपुर, जनवरी 12 -- कानपुर। केंद्रीय विद्यालय आईआईटी में युवा दिवस बड़े उत्साह और प्रेरणादायक वातावरण में मनाया गया। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य रवीश चंद्र पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर किया। प्रियंका तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के बारे में सविस्तार बताया। विद्यार्थियों ने स्वामी जी के प्रेरणादायक विचारों का वाचन किया। कक्षा 11 की छात्रा प्रज्ञा ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर विचार प्रकट किए। वंदना राठौर और डॉ. रूपम मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...