कानपुर, फरवरी 20 -- चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्रों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। निदेशक प्रसार डॉ. वीके त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नवाचारों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। उन्होंने सभी केंद्र अध्यक्षों को निर्देशित किया कि किसानों के खेतों पर नवीन तकनीकों के साथ परीक्षण और प्रदर्शन समयबद्ध ढंग से कराएं। मिट्टी में जीवांश कार्बन बढ़ाने के लिए जैविक खेती को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। तकनीकों के प्रभावी प्रचार-प्रसार और फसलों की उत्पादकता बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित है। प्रत्येक वैज्ञानिक केंद्र पर एक उपयोगी प्रदर्शन इकाई भी स्थापित करें। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को समय से क्रियान्वित करें। किसी भी शिथिलता के लिए अध्यक्ष जिम्मेदार होंगे। बैठक में केंद्रों की स्वच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.