बिहारशरीफ, दिसम्बर 23 -- हरनौत, निज संवाददाता। स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र में मंगलवार को राष्ट्रीय किसान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंड के 170 से अधिक किससान शामिल हुए। तीन प्रगतिशील किसान सोराडीह की प्रेमलता कुमारी, अरुण कुमार व लंघौरा के रामनमूना सिंह को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। केन्द्र की प्रधान डॉ. सीमा कुमारी ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके संघर्षों को कोटि-कोटि नमन। वैज्ञानिकों ने केन्द्र सरकार के जी राम जी बिल पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि मनरेगा के कार्यदिवसों को 100 से बढ़ाकर 125 कर दिया गया है। किसानों ने केन्द्रीय कृषि मंत्र शिवराज सिंह चौहान का संबोधन भी सुना। मौके पर डॉ. उमेश, डॉ. ज्...